Ram Setu News: रामसेतु को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, दी ये खुशखबरी... ddnewsportal.com

Ram Setu News: रामसेतु को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, दी ये खुशखबरी...  ddnewsportal.com

Ram Setu News: रामसेतु को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, दी ये खुशखबरी...

हिंदुस्तान के आराध्य भगवान राम के इतिहास से जुड़े रामसेतु को लेकर इसरो से एक अच्छी खबर आई है। रामसेतु भगवान राम की वानर सेना ने रामेश्वरम द्वीप से श्रीलंका के मन्नार द्वीप के बीच बनाया था, ताकि रावण की लंका से माता सीता को वापस लाया जा सके। इसी रामसेतु को लेकर अब इसरो के वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। खुशखबरी दी गई है कि वैज्ञानिकों ने रामसेतु

का एक डिटेल्ड मैप तैयार किया है। इसके लिए उन्होंने अमरीकी स्पेस रिसर्च संस्थान नासा की सेटेलाइट्स के डाटा का इस्तेमाल किया है। रिसर्चर्स ने आईसीईसैट-2 के अक्तूबर, 2018 से अक्तूबर, 2023 तक के डाटा का उपयोग करते हुए जलमग्न सेतु की पूरी लंबाई का दस मीटर रिजॉल्यूशन वाला मैप तैयार किया है।
विस्तृत पानी के नीचे के मैप से धनुषकोडी से तलाईमन्नार तक पुल की निरंतरता का पता चलता है, जिसमें इसका 99.98 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। अध्ययन के अनुसार, इसरो के वैज्ञानिकों ने डूबी हुई रिज की पूरी लंबाई का हाई-रिजॉल्यूशन मैप बनाने के लिए एक अमरीकी उपग्रह से लैस लेजर तकनीक का उपयोग किया।