LK Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री एलके अडवानी की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती  ddnewsportal.com

LK Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री एलके अडवानी की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती  ddnewsportal.com

LK Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री एलके अडवानी की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती 

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती करवाया

गया। 96 वर्ष के लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी।