दिल्ली: PM मोदी से मुलाकात कर सीएम सुक्खू ने रखी ये खास मांग... ddnewsportal.com

दिल्ली: PM मोदी से मुलाकात कर सीएम सुक्खू ने रखी ये खास मांग... ddnewsportal.com

दिल्ली: PM मोदी से मुलाकात कर सीएम सुक्खू ने रखी ये खास मांग...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही की जानकारी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को दी और उनसे हिमाचल प्रदेश को फिर से खड़ा होने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की माँग की। 


मुख्यमन्त्री सुक्खू ने कहा कि शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल को जल्द अंतरिम राहत राशि जारी करवाने

का अनुरोध किया। साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने पर उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मांगा। 


इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ही नई दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश में हुए नुकसान से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने राहुल गांधी को सरकार और संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी।


साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नड्डा से प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में चर्चा की। साथ ही हिमाचल को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया।