हिमाचल प्रदेश में एक करोड़ रुपए का राशन गायब! गोदाम तक पंहुचा लेकिन डिपुओ में नही हुई सप्लाई... ddnewsportal.com

हिमाचल प्रदेश में एक करोड़ रुपए का राशन गायब! गोदाम तक पंहुचा लेकिन डिपुओ में नही हुई सप्लाई... ddnewsportal.com

हिमाचल प्रदेश में एक करोड़ रुपए का राशन गायब! गोदाम तक पंहुचा लेकिन डिपुओ में नही हुई सप्लाई...

लॅकसभा चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश में सरकारी राशन के तथाकथित गोलमाल की खबर सामने आ रही है। बड़ी बात ये है कि ये राशन हजारों-लाखों नही बल्कि करोड़ रूपये तक का है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा स्थित उपमंडल देहरा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं से मिलने वाले राशन में करोड़ों रुपए का कथित गड़बड़झाला सामने आया है। मामले का पता चलते ही विभाग ने जांच बैठा दी है। हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम देहरा के अंतर्गत सरकारी राशन की यह गड़बड़ सामने आई है। दरअसल पीडीएस (PDS) के तहत राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह उचित मूल्य की दुकानों से दालें, आटा, गंदम, चावल, चीनी समेत अन्य राशन उपलब्ध करवाया

जाता है। गोदाम से जब राशन भेजा जाता है, तो पीओएस (POS) मशीनों से राशन की ऑनलाइन रजिस्टर पर प्रवृष्टि होती है। देहरा गोदाम से जब डिपुओं को राशन भेजा, तो गोदाम में राशन भेजने की एंट्री रजिस्टर पर दर्ज है।
इस राशन की क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में एंट्री नहीं है। करीब एक करोड़ की लागत का यह राशन है, जो डिपुओं को भेजा था, लेकिन डिपुओं में एंट्री न होने का मतलब है कि डिपुओं में यह राशन नहीं पहुंचा। उपमंडल देहरा में थोक गोदाम है। यहां से क्षेत्र के 102 उचित मूल्य की दुकानों को राशन भेजा जाता है। अब अगर डिपुओं में राशन नहीं पहुंचा, तो प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के सामने बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि यह राशन गया तो कहां गया।