Paonta Sahib: नसीमा बेगम हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य मनोनीत ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नसीमा बेगम हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य मनोनीत ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नसीमा बेगम हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य मनोनीत 

सरकार ने अधिसूचना के साथ 5 नाॅन ऑफिशियल मेंबर्स की सूची की जारी, पढ़ें कौन-कौन है शामिल

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड में पांच नाॅन ऑफिशियल मेंबर्स को मनोनीत किया है। इन पांच नामों में दो महिला सदस्य जिला सिरमौर से भी

शामिल है। इस बाबत सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक महिला कल्याण बोर्ड में जिन सदस्यों को मनोनीत किया गया हैं उनमे जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब से नसीमा बेगम का नाम भी शामिल है। नसीमा बेगम पाँवटा साहिब के निहालगढ़ के किशनपुरा गांव की रहने

वाली है और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। 
इसके अलावा सिरमौर के ही पच्छाद से राजेश्वरी शर्मा, सोलन से सत्या ठाकुर, कोटला नाला से किरन मेहता और फतेहपुर जिला कांगड़ा से रीता गुलेरिया को बोर्ड में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।