दिल्ली दरबार पंहुची हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने खरगे से उठाई ये मांग... ddnewsportal.com

दिल्ली दरबार पंहुची हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने खरगे से उठाई ये मांग... ddnewsportal.com

दिल्ली दरबार पंहुची हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने खरगे से उठाई ये मांग...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अब दिल्ली पहुंच कर पार्टी प्रमुख को अपना दुखड़ा सुनाया है। दिल्ली में प्रतिभा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट कर सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं, इन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। प्रतिभा सिंह ने कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए सुक्खू सरकार में जिम्मेवारियां मांगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल से भी मुलाकात कर प्रतिभा सिंह ने यह मांग उठाई।


गोर हो कि बीते दिनों प्रियंका गांधी के शिमला दौरे के दौरान भी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव का हवाला देकर प्रतिभा सिंह ने यह मामला रखा था। मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि कर्मठ पार्टी कार्यकर्ताओं को जल्द सरकार में कोई जिम्मेवारी दी जाती है तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।


प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने नौ माह से अधिक समय हो गया है। प्रतिभा सिंह बीते कई माह से यह मामला उठाती रही हैं। प्रतिभा का तर्क है कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव जीतने के लिए यह नियुक्तियां करना आवश्यक है। प्रदेश में निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की अभी तक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उन्होंने खरगे से प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी भी दी। प्रतिभा सिंह ने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के लिए आभार भी प्रकट किया। 16 और 17 सितंबर को हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होनी है। इसी सिलसिले में प्रतिभा सिंह दिल्ली पहुंची हैं। 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र भी शुरू होना है।