जानिये अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए हास्य अभिनेता सतीश कौशिक ddnewsportal.com

जानिये अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए हास्य अभिनेता सतीश कौशिक ddnewsportal.com
फाइल फोटो: दिवंगत हास्य अभिनेता सतीश कौशिक अपने परिवार के साथ।

जानिये अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए हास्य अभिनेता सतीश कौशिक 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गुजारा था एक लंबा समय, हिमाचल के सीएम ने भी निधन पर जताया शोक 

हिंदी सिनेमा जगत में रोते को हंसाने वाले और अपनी काॅमेडी से लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाले अभिनेता सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं है। बीते दिनो ही उनका निधन हुआ, जिस कारण पूरा सिनेमा जगत ही नही बल्कि देश में उनके करोड़ो चाहवान भी मायूस है। 
एक्टर सतीश कौशिक ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा समय गुजारा था। उन्होंने 'मौसम' मूवी से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। वो एक्टर भी थे, प्रोड्यूसर भी। उन्होंने अपनी कॉमेडी से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता था। सबके चेहरे पर मुस्कान लाने वाले सतीश अब सबको रुला कर चले गए। उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। अपने पीछे वो बीवी शशि कौशिक और बेटी वंशिका के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़कर गए हैं।

सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक बिताए। उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ काम किया। फिर चाहे वो एक्टिंग करना हो या फिर मूवी डायरेक्ट करना हो। यही वजह है कि उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति भी खड़ी की। बताया जाता है कि साल 2023 में सतीश कौशिक की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये थी।

सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में अच्छे दोस्त भी कमाए थे। अनुपम खेर और अनिल कपूर उनके जिगरी यार थे। तीनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। हर मुश्किल कदम पर एक-दूसरे का साथ देते थे। वे कई फिल्मों में साथ भी नजर आए। सतीश कौशिक उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते थे। वो जिम में वर्कआउट करते थे। वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव थे और एक्सरसाइज करते हुए अपने वीडियोज शेयर करते थे। उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया है। 
देश दिनेश मीडिया सतीश कौशिक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।