Chandrayaan-3 Update: स्वर्णिम इतिहास रचने से बस कुछ घंटे दूर है भारत ddnewsportal.com

Chandrayaan-3 Update: स्वर्णिम इतिहास रचने से बस कुछ घंटे दूर है भारत  ddnewsportal.com

Chandrayaan-3 Update: स्वर्णिम इतिहास रचने से बस कुछ घंटे दूर है भारत

स्पेस की दुनिया में स्वर्णिम इतिहास रचने से भारत बस चंद घंटे दूर है। सब कुछ तय प्लानिंग के अनुरुप रहा तो आज शाम 6 बजे के आसपास भारत का चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल पर अपने कदम रख विश्व का पहला ऐसा देश बन जाएगा। सोफ्ट और सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक कर दिया है और देश में भी जगह-जगह इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना हो रही है। 


दरअसल, सुदूर अंतरिक्ष में जब भी कोई मिशन जाता है, तो उसमें लगाए गए ऑनबोर्ड कंप्यूटर से मिले आंकड़े ही उस मिशन की सही हालत बताते हैं। यही हाल Chandrayaan-3 के साथ भी है। सुरक्षित लैंडिंग से ठीक पहले 15 मिनट में यही आंकड़े वैज्ञानिकों की सांसें फुलाकर रखेंगे। इन्हें Fifteen Minutes of Terror कहते हैं। 
बुधवार 23 अगस्त 2023 का दिन अंतरिक्ष में भारत के अब तक के सफर में सबसे यादगार तारीख बनने जा रही है। हमारे चंद्रयान-3 पर इस वक्त दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। भारत के इस तीसरे मिशन के तहत भेजा गया हमारा यान 23 अगस्त आज बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इससे पहले देश-दुनिया की तमाम हस्तियां और वैज्ञानिक चंद्रयान-3 की इस यात्रा पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने का है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 चांद की सतह नहीं उतर पाया था, उन खामियों को दूर किया गया है।


बता दें कि चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी थी। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो 23 अगस्त को यह चंद्रमा पर उतरेगा। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त बुधवार को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। तो आईए हम सब भी भारतीय वैज्ञानिकों की इस सालों की मेहनत को सफल होने की मिलकर कामना और प्रार्थना करते हैं।