Paonta Sahib: अनुपम सैनी भारतीय किसान यूनियन सर्व के हिमाचल अध्यक्ष ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अनुपम सैनी भारतीय किसान यूनियन सर्व के हिमाचल अध्यक्ष ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अनुपम सैनी भारतीय किसान यूनियन सर्व के हिमाचल अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन सर्व ने हिमाचल प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष अनुपम सैनी को नियुक्त किया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने अनुपम सैनी को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत करने का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा है कि हमे आशा है कि आप अपने क्षेत्र के किसान भाईयों की समस्या के लिए संघर्षरत रहते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय किसान यूनियन सर्व की लोकप्रियता को किसानों में बनाये रखेंगे। 


अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम सैनी ने कहा है कि वह प्रदेश में यूनियन की कार्यकारणी का गठन कर मजबूत करेंगें और संगठन को आगे बढ़ने का कार्य करने के साथ साथ किसानों की भलाई के लिए आवाज बुलंद करेंगे।