अब 14 वर्षिय वर्षा का जीवन होगा सरल- ddnewsportal.com

अब 14 वर्षिय वर्षा का जीवन होगा सरल- ddnewsportal.com

अब 14 वर्षिय वर्षा का जीवन होगा सरल

ट्राईसाईकिल से दिनचर्या होगी आसान, क्लब ने दी सौगात।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा एक जरूरतमंद 14 वर्षिय बच्ची  वर्षा पुत्री संजू बाला गांव काशीपुर पुरूवाला पांवटा साहिब को ट्राईसाईकिल प्रदान की है। इस सौगात से कठिन परिस्थितियों मे जी रही वर्षा को थोड़ी राहत जरूर

मिलेगी। जानकारी के मुताबिक वर्षा की कुछ समय पहले एक दुर्घटना की वजह से रीड़ की हड्डी में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से चलने फिरने में वह असमर्थ हो गई। उसकी जरूरत को देखते हुए रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा यह tricycle प्रदान की गई। इस दुर्घटना में उनके पिता तरसेम लाल की

मृत्यु हो गई थी और उनकी माता संजू बाला को भी गंभीर चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह कुछ सालों में चलने फिरने में असमर्थ रही  यह Tricycle जो रोटेरियन अशोक गोयल ने उपलब्ध करवाई है। जिसके लिए रोटरी क्लब रोटेरियन अशोक गोयल का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर  रोटरी प्रधान रोटेरियन अरविंद्र सिंह मारवाह और संजू बाला के परिवार के सदस्य अभिषेक कश्यप और पूनम उपस्थित रहे।