कांग्रेस ने कोरोना फ्रंटलाईन वारियर्स को बांटे मास्क-सेनिटाईजर- ddnewsportal.com

कांग्रेस ने कोरोना फ्रंटलाईन वारियर्स को बांटे मास्क-सेनिटाईजर- ddnewsportal.com
पांवटा साहिब: तहसीलदार को मास्क और हैंड सेनिटाईजर प्रदान करते पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग।

राहुल गांधी के जन्म दिन पर सेवा

पांवटा साहिब मे कांग्रेस ने कोरोना फ्रंटलाईन वारियर्स को बांटे मास्क-सेनिटाईजर।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब द्वारा पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोरोना राहत सामग्री जैसे मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स का वितरण न्यायालय परिसर,

एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, निर्वाचन आयोग, पीडब्ल्यूडी आदि विभागो के कार्यालयों में जाकर वितरण किया गया। सभी पत्रकार बंधु व फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर पूर्व विधायक

चौधरी किरनेश जंग, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा, सोशल मीडिया अध्यक्ष विवेक धीमान, ओबीसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रधान राकेश चौधरी, प्रधान वसीम मलिक, भगानी ज़ोन प्रभारी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहब्बत अली, इक़बाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, एनएसयुआई जिला महासचिव अखिल चौहान, हैदर अली सोशल मीडिया, रविंद्र सिंह खुराना आदि मौजूद रहे।