राजनैतिक: भूमिती के बृजमोहन शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेवारी ddnewsportal.com

राजनैतिक: भूमिती के बृजमोहन शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेवारी  ddnewsportal.com

राजनैतिक: भूमिती के बृजमोहन शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेवारी

भाजपा के इस प्रकोष्ठ में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त, जानिएं पृष्ठभूमि...

सोलन जिला के अर्की निवासी बृजमोहन शर्मा को भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। बृजमोहन शर्मा भूमिती के निवासी है।  

भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रूप दास कश्यप ने बृजमोहन शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का नियुक्ति पत्र जारी किया है। बृजमोहन शर्मा  सुपुत्र  स्वर्गीय देवेश शर्मा एवं रुकमणी शर्मा भारतीय जनता पार्टी के सेवक के रूप में लंबे समय से व्यक्तिगत रूप में एवं परिवारिक सदस्यों के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रूप दास कश्यप ने बृजमोहन शर्मा के व्यक्तिगत रूप में पार्टी की सेवा ईमानदारी, लग्न एवं कर्तव्य निष्ठा से करने के मद्देनजर यह जिम्मेवारी सौंपी है। बृजमोहन शर्मा भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

के रूप में नियुक्ति प्राप्त कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं एवं पार्टी द्वारा उनके प्रति मान सम्मान व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने इस नियुक्ति का श्रेय भारतीय जनता पार्टी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक रूप दास कश्यप, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश

कश्यप, सुरेश भारद्वाज मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार, राकेश पठानिया मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार एवं पवन राणा संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी को इसका संपूर्ण श्रेय दिया है तथा संकल्प लिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ तन मन एवं धन से पार्टी की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सेवा प्रदत करते हुए दिन रात पार्टी की सेवा समर्पण भाव से करेंगे। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ स्थापित हो, इस दिशा में ईमानदारी से प्रयासरत रहेंगे।