राजनैतिक: यहां महिलाएं कर रही आजाद प्रत्याशी की चुनाव सामग्री तैयार ddnewsportal.com

राजनैतिक: यहां महिलाएं कर रही आजाद प्रत्याशी की चुनाव सामग्री तैयार  ddnewsportal.com

राजनैतिक: यहां महिलाएं कर रही आजाद प्रत्याशी की चुनाव सामग्री तैयार

आर्थिक रूप से कमजोर सुनील चौधरी को समर्थन का अनोखा तरीका, पढ़ें ये रिपोर्ट...

पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील चौधरी की चुनावी तैयारी में महिला शक्ति अनोखा और अभूतपूर्व योगदान कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर सुनील चौधरी की मदद के लिए गांव व आसपास की महिलाएं अपना कीमती समय

निकालकर चुनाव प्रचार सामग्री की तैयारी में पूरी लगन के साथ जुटी हुई हैं। मातृशक्ति द्वारा बनाए कपड़े के झंडो को घरों में लगाया जा रहा है। चुनावी तैयारी में महिलाएं पूरे दमखम के साथ सुनील चौधरी के चुनाव प्रसार सामग्री को तैयार करने में अपना पूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं के बीच पंहुचे उम्मीदवार सुनील चौधरी सहित रामकुमार, अंकुश, प्रमोद, हंसराज, राकेश, रविन्द्र, सुरेन्द्र पाल आदि ने इस सहयोग के लिए उनका आभार जताया।