Himachal News: कौन सुनेगा किसको सुनाए इसलिए.......जयराम ठाकुर ddnewsportal.com

Himachal News: कौन सुनेगा किसको सुनाए इसलिए.......जयराम ठाकुर ddnewsportal.com
फाइल फोटो: जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश।

Himachal News: कौन सुनेगा किसको सुनाए इसलिए.......जयराम ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लोगों की शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं करने की बातकही है। कहा कि सरकार में बैठा कोई भी जवाबदेह मंत्री और अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री शिकायतें सुन नहीं रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के पास लोग जाते हैं तो वे मुख्यमंत्री के पास जाने की बात करते हैं। प्रदेश के मंत्रियों का भी वही हाल है। वह जिस जिले में जाते हैं, वहां की बड़ी-बड़ी

घटनाओं की जानकारी भी उनके पास नहीं होती है। सरकार में बैठे लोगों के उदासीन रवैये के कारण स्थानीय स्तर पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी भी शिथिलता बरतते हैं, जिससे लोगों की छोटी-छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोग परेशान हैं कि वह किससे अपनी शिकायतें कहें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोग मंत्रियों और मुख्यमंत्री की गाड़ी के सामने खड़े हो जाएं और न्याय मांगें, यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर सस्ती लोकप्रियता के लिए किए जाने वाले स्टंट को न्याय नहीं कहते हैं।


नेता प्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने हिमाचल के लोगों के साथ धोखा किया है। यह सरकार सिर्फ़ बदले की भावना से काम कर रही है। जनता तो हर क्षेत्र में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछ रही है कि गारंटियां कहां गईं। सुक्खू सरकार ने हजार से ज्यादा संस्थान बंद कर दिए। लगभग दस हज़ार से ज़्यादा आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया। मुख्यमंत्री को सरकार संभालें अभी छह महीने ही हुए और आठ हजार करोड़ का कर्ज ले चुके हैं। यह सभी सुक्खू सरकार की अब तक की उपलब्धियां रही है।