चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचलियों का रखा जाएगा पूरा ध्यान- अग्निहोत्री ddnewsportal.com

चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचलियों का रखा जाएगा पूरा ध्यान- अग्निहोत्री  ddnewsportal.com

चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचलियों का रखा जाएगा पूरा ध्यान

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया आश्वासन, चंडीगढ़ कांग्रेस से दोनो राज्यों के मसलों पर चर्चा 

चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल के लोगों के हितों का सरकार पूरा ध्यान रखेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंडीगढ़ दौरे के दौरान कही। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और विधायक राजेंद्र राणा ने राजीव गांधी भवन,

सेक्टर 35, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जसवीर सिंह बंटी ने बताया कि डिप्टी सीएम और विधायक का स्वागत एच.एस. लक्की अध्यक्ष, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित, बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता,  पदाधिकारी, पार्षद, महिला कांग्रेस,  इंटक सेवा दल कार्यकर्ताओं

ने किया। बैठक में हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई और मुकेश अग्निहोत्री ने आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल के लोगों की हिमाचल सरकार पूरा ध्यान रखेगी।