राजनैतिक: केंद्र के बजट में सिर्फ पूंजीपतियों का ख्याल- ठाकुर ddnewsportal.com

राजनैतिक: केंद्र के बजट में सिर्फ पूंजीपतियों का ख्याल- ठाकुर ddnewsportal.com

राजनैतिक: केंद्र के बजट में सिर्फ पूंजीपतियों का ख्याल

बद्दी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बोले युवा कांग्रेस के महासचिव अर्जुन ठाकुर, संवाद में कहा ये भी...

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ जन संवाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बद्दी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अर्जुन ठाकुर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस एवं चुनाव प्रबंधन राष्ट्रीय समन्वयक कॉंग्रेस ने शिरकत की। साथ ही धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जो जनता बद्दी नालागढ़ में रह रही है, उनके साथ संवाद साधा और कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ अभियान के विस्तारीकरण को लेकर बैठक की। जिसमें केंद्र

सरकार के बजट को निराशाजनक करार देते हुए उसकी निंदा की और कहा कि यह बजट जन हितैषी नहीं है। जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा है। इस बजट में ना महंगाई पर अंकुश लगाने की बात की गई है ना ही रोजगार देने की बात की गई है। केवल मात्र अपने पूंजीपति साथियों को ध्यान में रखते हुए इस बजट का प्रावधान किया गया है। जबकि विपरीत धरातल पर केंद्र की भाजपा सरकार लगातार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर हैं। उन्होंने सबसे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए आह्वान किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे और कांग्रेस पार्टी को धरातल पर मजबूत करेंगे। जिससे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करें और जिस तर्ज पर हिमाचल की प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत दिया है वैसे ही लोकसभा चुनावों के लिए भी अभी से मेहनत कर पार्टी को मजबूत करेगें। इस अभियान को मजबूती के साथ आगे ले जाएंगे ताकि जनता से संवाद बना रहे।