Paonta Sahib: कल पाँवटा भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन, पंहुचेंगे ये बड़े नेता... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कल पाँवटा भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन, पंहुचेंगे ये बड़े नेता... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कल पाँवटा भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन, पंहुचेंगे ये बड़े नेता...

लोकसभा चुनाव में जुटी पाँवटा साहिब भाजपा का सोमवार को श्री शिव मंदिर धर्मशाला   बद्रीपुर में सुबह 10 बजे त्रिदेव सम्मेलन होने जा रहा है। मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने बताया कि इस सम्मेलन में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ

राजीव बिंदल और शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप सहित जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व में ऊर्जा मंत्री वर्तमान में विधायक सुखराम चौधरी और मंडल विस्तारक सुशील चौहान मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में सभी 104 बूथ के  बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ बी एल ए और मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्ष,

उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया संयोजक, पदाधिकारियो ,सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी और पार्टी से संबंधित प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सभी पार्षद और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रहेगी।