भाजपा राज में मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर- किरनेश जंग ddnewsportal.com

भाजपा राज में मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर- किरनेश जंग ddnewsportal.com
फाईल फोटो: चौधरी किरनेश जंग, पूर्व विधायक, पांवटा साहिब।

भाजपा राज में मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर

उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के दौरान बोले पांवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, कहा; बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान।

उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मध्य नजर हिमाचल प्रदेश से भी नेता, विधायक और पूर्व विधायकों ने पड़ोसी राज्य मे डेरा डाल रखा है। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थन मे नुक्कड़ और बड़ी सभाएं आयोजित कर समर्थन मांगा जा रहा है। इसी कड़ी मे पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी

किरनेश जंग भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार मे डटे हुए हैं। चौधरी किरनेश जंग ने उत्तराखंड के सहसपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आर्यंद्र शर्मा के लिए  कैंचीवाला में वोट मांगे। इस दौरान वह भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब भी केंद्र या किसी राज्य मे भाजपा की सरकार बनी है आम आदमी का जीना दुश्वार हुआ है। भाजपा सरकार मे

जनता मंहगाई की मार से त्रस्त है। और यही मंहगाई चुनाव मे बड़ा मुद्दा बनकर भाजपा को आईना दिखाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भो भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। और जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने सहसपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की जनता से अपील की। इस दौरान उनके साथ पांवटा साहिब से भाटांवाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी और युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहब्बत अली आदि भी मौजूद रहे।