जयराम ठाकुर को लेकर क्या बोल गये हर्षवर्धन चौहान ddnewsportal.com

जयराम ठाकुर को लेकर क्या बोल गये हर्षवर्धन चौहान ddnewsportal.com

जयराम ठाकुर को लेकर क्या बोल गये हर्षवर्धन चौहान

कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी ये सलाह।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री मिशन रिपिट को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता से विदाई तय है और इसकी शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नितियों से हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के चार उपचुनावों के बाद भाजपा ने जनमत खो दिया है। यदि प्रदेश में भाजपा ने लोगों की उम्मीदों के अनुसार काम किया होता तो उसे ऐसी करारी हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में विकास को जो गति दी थी, आज वह पूरी तरह ठहर गई है। प्रदेश करोड़ों रुपए के कर्ज में डूब चुका है जबकि विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा है कि आगामी विस चुनाव को देख सरकार जनता को गुमराह करने में लग गई है लेकिन इससे कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। कांग्रेस को

मुफ्त में हैलीकॉप्टर की सैर करवाने की बात कहने के पीछे मुख्यमंत्री का अहंकार बोल रहा है। उन्होंने कहा है कि हैलीकॉप्टर किसी की जागीर नहीं है। यह प्रदेश की जनता का है, जिसका वर्तमान सरकार खुलकर दुरुपयोग कर रहे है। जनता ही सरकारी हैलीकॉप्टर में बैठने का अधिकार देती है और छीनती भी है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि कांग्रेस को हैलीकॉप्टर में सैर करने का कोई शौक नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री को कांग्रेस पर अपनी ओछी भाषा पर संयम रखना चाहिए।