जानें किसने किसे कहा विकास पुरुष....... - ddnewsportal.com

जानें किसने किसे कहा विकास पुरुष....... - ddnewsportal.com

ये नेता कर रहे हैं शिमला संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व

जानें किसने किसे कहा विकास पुरुष.......

भारतीय जनता पार्टी के 12 ग्राम केंद्रो जिसमें नगर परिषद व 8 पंचायतों के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बी॰एल॰ए॰, ग्राम केंद्र प्रभारियो का प्रशिक्षण शिविर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शिविर में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व प्रदेश भाजपा सचिव एवं ज़िला सहप्रभारी अरुण फल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहें। इस मौके पर अरुण फ़ाल्टा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाँवटा साहिब को एक ऐसा नेतृत्व मिला हैं जो पूरे प्रदेश में विकास पुरुष की पहचान रखते हैं, यह पाँवटावासियो के लिए सौभाग्य की बात हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें देश प्रथम, पार्टी दूसरे व स्वयं को तीसरे नंबर पर रखा जाता हैं। उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी ना केवल पाँवटा साहिब के नेता हैं बल्कि पूरे ज़िला सिरमौर, शिमला संसदीय का नेतृत्व कर रहे हैं। साथ ही उन पर पार्टी की अन्य बहुत सारी ज़िम्मेदारियाँ हैं। उसी तरह आप भी अपने-२ बूथ की ज़िम्मेदारी को समझें और उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर

आगामी चुनावों में उतरने का आह्वान किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जायें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फ़ायदा मिल सके। उन्होंने कहाँ कि प्रदेश सरकार ने पेन्शन की उम्र 80 से घटा कर 70 की जिससे पाँवटा साहिब विधानसभा के लगभग 3700 से अधिक लोगों को प्रति माह 1500 रूपये की पेन्शन का लाभ मिला। प्रदेश सरकार ने 65 से 70 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रूपये पेन्शन शुरू की। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना व प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना से हज़ारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना व प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना से हज़ारों परिवार लाभान्वित हुए हैं। केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि, वन रैंक वन पेन्शन, प्रधानमंत्री योजना इत्यादि व प्रदेश सरकार की सहारा योजना, जनमंच, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम कल्याण बोर्ड इत्यादि योजनाए कार्यकर्ताओं को बताई। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएँ हर वर्ग को लाभान्वित कर रही हैं। इन योजनाओं से आम व्यक्ति को लाभ हो रहा हैं। इन योजनाओं से पाँवटा विधानसभा के लगभग हर परिवार को लाभ मिला हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा के लिए तैयार रहने व जनता में जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निश्चित

रूप से जयराम सरकार पुनः बनेगी। उन्होंने कहाँ कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के चुनावों में उतरेगी व मिशन रिपीट का लक्ष्य पूर्ण करेगी। वहीं, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अपना बूथ सबसे मज़बूत व चुनाव प्रबंधन विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बूथ को मज़बूत करने हेतु 11 महत्वपूर्ण बिंदु कार्यकर्ताओं को बताये। उन्होंने कहा कि विधानसभा को जीतने के लिए हमें अपना-अपना बूथ जीतना आवश्यक हैं। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि बूथ जीतों विधानसभा जीतो। उन्होंने ग्राम प्रमुख, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बी॰एल॰ए॰ को उनका दायित्व व कार्य बताये। उन्होंने ने पन्ना प्रमुख व पन्ना कमेटियों के गठन करने के, पन्ना प्रमुख के साथ पन्ना सहयोगी व बूथों के व्हट्सअप ग्रूप बनाकर 15 दिनों में मंडल को सूची देनी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह माह के अंतिम रविवार को मन की

बात अवश्य सुने व इसकी चर्चा बूथ पर अन्य लोगों के साथ करें। उन्होंने चुनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। शिविर में भाजपा संस्थापक सदस्य डॉ० प्रेम चंद गुप्ता, मंडल महामंत्री हितेंदर कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, नरेश खापड़ा, नप अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, भाजपा समर्थित पार्षद, मनोनीत पार्षद, पंचायत प्रधान, जागीरी राम चौधरी, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य अनिल चौधरी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील चौधरी, संदीप तोमर, सुशील तोमर सहित ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बी॰एल॰ए॰ सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहें।