LS Election News: 11 एग्जिट पोल में NDA को भारी बहुमत! तीन ने तो बता दिया 400 पार... ddnewsportal.com

LS Election News: 11 एग्जिट पोल में NDA को भारी बहुमत! तीन ने तो बता दिया 400 पार... ddnewsportal.com

LS Election News: 11 एग्जिट पोल में NDA को भारी बहुमत! तीन ने तो बता दिया 400 पार...

शनिवार को सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए।


एग्जिट पोल के चौंकाने वाले अनुमान सामने आए हैं। 11 एग्जिट पोल में NDA की सरकार साफ बनती दिख रही है। तीन एग्जिट पोल में तो NDA को 400 पार का आंकड़ा बताया जा रहा है। 
दक्षिण भारतीय राज्यों में भाजपा का जनाधार बढ़ने का अनुमान है। पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान इस बात की चर्चा थी कि भाजपा को उत्तर भारत में कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। ऐसे में पार्टी को दक्षिण भारत से इस नुकसान की भरपाई की उम्मीद थी। फिलहाल के एग्जिट पोल में कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होंगे। हालांकि ये अनुमान है और परिणाम तक कुछ भी कहना सही नही होगा।