जनता ने तोड़ा है भाजपा का गुरूर- किरनेश जंग ddnewsportal.com

जनता ने तोड़ा है भाजपा का गुरूर- किरनेश जंग ddnewsportal.com
पांवटा साहिब: पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और अन्य नेता।

जनता ने तोड़ा है भाजपा का गुरूर

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कांग्रेस की जीत को बताया जनता का करारा जवाब, भाजपा राज मे मंहगाई से त्रस्त है लोग।

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि उपचुनाव मे कांग्रेस को चारों सीटों पर जीत दिलाकर जनता ने भाजपा का गुरूर तोड़ा है। पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक ने कहा कि जनता ने भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही आईना दिखा दिया है और साथ ही यह बता दिया है कि 2022 मे प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने

जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज मे मंहगाई से जनता की कमर टूट गई है। बेरोजगारी हद से ज्यादा बढ़ गई है। पेट्रोल डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिससे खाद्य वस्तुओं पर मंहगाई की मार से जनता त्रस्त है। लेकिन भाजपा के नेता बोलते हैं कि ये सरकार के कंट्रोल मे नही है। इसका जवाब जनता ने वोट की चोट से दिया है कि जिन्हे सिर माथे रखती है

यदि वही जनता के हित मे काम न करें तो उन्हें धरती पर भी पटक देती है। कांग्रेस ने भी इन चुनाव मे एकजुट होकर खूब मेहनत की जिसका नतीजा भाजपा को चारों खाने चित्त करना है। मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिस जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सह प्रभारी रहे वहां भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई है। इसलिए नैतिकता के आधार पर ऊर्जा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता

राजेन्द्र शर्मा, दाता राम चौहान, महेश कोहली, नगर परिषद के पार्षद डाॅ रोहताश नांगिया, रविन्द्र पाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, विवेक धीमान, विशाल वालिया, एडवोकेट रघुवीर कपूर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद सभी ने लड्डू बांटकर जीत की खुशी मनाई।