Paonta Sahib: गुरूवाला पंहुचा कांग्रेस की परिवर्तन पदयात्रा का कारवां ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरूवाला पंहुचा कांग्रेस की परिवर्तन पदयात्रा का कारवां ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरूवाला पंहुचा कांग्रेस की परिवर्तन पदयात्रा का कारवां

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने घर-घर जाकर बताई कांग्रेस की जनहित नीतियां और भाजपा की नाकामियां।

पांवटा साहिब विधानसभा में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की अगुवाई वाली परिवर्तन पदयात्रा शुक्रवार को सिंघपुरा गुरुवाला पंचायत में पहुंची। यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत

किया। इस मौके विशेष रूप से पावटा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। पूर्व विधायक की इस परिवर्तन पदयात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और घर घर जाकर पूर्व विधायक ने लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनहित की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। साथ बीजेपी पार्टी और स्थानीय विधायक एवं ऊर्जा मंत्री को नाकाम करार दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार

है। जो सभी जातियों, धर्म, गरीबों, मजदूरों, दलितों को साथ लेकर चलती है। आज महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी एक अहम मुद्दा है लेकिन सरकार और उसके नुमाइंदे ना महंगाई की बात करते हैं ना बेरोजगारी की बात करते हैं। वह हमेशा मुद्दे को भटकाने की बात करते हैं, वही रही बात ऊर्जा मंत्री की तो पाॅंवटा साहिब में जब से स्थानीय विधायक ऊर्जा मंत्री बने हैं सबसे ज्यादा कट पोंटा साहिब में ही लग रहे है। आज मंत्री जी की अपनी बिरादरी भी उनसे नाराज है। इसमें यही कारण है कि उन्होंने अपनी पूरी बिरादरी के काम भी नहीं किए हैं, उसमें भी उन्होंने चुनिंदा लोगों को छांट कर उन्हीं लोगों के कार्य किए हैं। आज का

युवा पढ़ा लिखा युवा है वह सब जानता है किसने कितना विकास किया है। परिवर्तन पदयात्रा पर बोलते हुए उन्होंने कहा की इस यात्रा के माध्यम से भारी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। इस मौके उनके साथ जिला इंटक के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहब्बत अली, स्थानीय पंचायत प्रधान पति सोहन सिंह फौजी, अब्दुल सत्तार, हाजी हुसैन मोहम्मद, श्रवण चौधरी, बुंददू अली ,डॉक्टर गुलाब, अमरनाथ, इरफान मोहम्मद, अंजुम, सौरभ खान, छोटू राम, मोहन सिंह, ईश्वरदास, जगरनाथ, इकराम अली, हजूर सिंह, चमन, शराफत अली, मनमीत सिंह, हंस राज,आशीष सोनी आदि लोग मौजूद रहे।