भाजयुमो पांवटा बोला है तैयार हम- ddnewsportal.com

भाजयुमो पांवटा बोला है तैयार हम- ddnewsportal.com

भाजयुमो पांवटा बोला है तैयार हम

अध्यक्ष ने कहा; मना लिए है नाराज पदाधिकारी, संगठित होकर जीतेंगे 2022 का मिशन

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी ने प्रेस ब्यान जारी करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पाँवटा साहिब की टीम पूर्ण रूप से संगठित हैं व मिशन रिपीट 2022 के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। अध्यक्ष ने कहा कि जो उनके पदाधिकारी पर मारपीट के आरोप लगे हैं उसकी पूर्ण जाँच हो, अगर पदाधिकारी दोषी पाया जाता हैं तो वह उसके निष्कासन के साथ साथ उसका विरोध भी करेंगे। अध्यक्ष ने साथ ही कहा कि युवा मोर्चा के महामंत्री सुनील

चौधरी व वरिष्ठ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सुशील तोमर का त्याग पत्र पर उन्हें मना लिया गया हैं। चरणजीत सिंह ने कहा की पार्टी में नाराज़गियाँ चलती रहती हैं। सुशील तोमर और सुनील चौधरी दोनो भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं, दोनो ही पदाधिकारी अब और जोश से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।