Himachal News: पूर्व CM जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप... ddnewsportal.com

Himachal News: पूर्व CM जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप... ddnewsportal.com
फाइल फोटो: जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश।

Himachal News: पूर्व CM जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप...

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व सीएम जयराम ने कहा कि सरकार में माफिया तंत्र सक्रिय है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। राज्य से कई बड़े उद्योगों ने पलायन करने का अल्टीमेटम दिया है। इनमें तीन बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। इन उद्योगों से जुड़े लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार बताए कि वे कौन लोग हैं, जो इन

उद्योगपतियों को प्रताड़ित कर रहे हैं और क्यों प्रताड़ित कर रहे हैं।
सरकार यह भी बताए कि प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। सरकार यह भी स्पष्ट करें कि उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने वालों का सरकार से कोई लेना-देना नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योग धंधे किसी भी प्रदेश की आर्थिकी का प्रमुख आधार हैं। आज माफिया से त्रस्त होकर हिमाचल से कई उद्योग बाहर जाने का अल्टीमेटम दे चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योग धंधों के राज्य से पलायन की बात करना भी शर्मनाक है।


गोर हो कि बीते दिनों उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के पास प्रदेश के कुछ उद्योगपतियों की शिकायत पंहुची थी जिसमे उनको परेशान करने के आरोप लगाए गए है। शिकायत में यह भी कहा है कि यदि इसी तरह से उनको परेशान किया जाता रहा तो उनके पास पलायन के अलावा और कोई चारा नही होगा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का यह बयान आया है जिसमे सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।