जनता में है कांग्रेस के प्रति आक्रोश- सुखराम  ddnewsportal.com

जनता में है कांग्रेस के प्रति आक्रोश- सुखराम  ddnewsportal.com

जनता में है कांग्रेस के प्रति आक्रोश- सुखराम  

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बोले; प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक सोंची समझी साजिश, चलाया हस्ताक्षर अभियान

भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब ने मुख्य बाज़ार पॉवटा साहिब में गीता भवन के समीप पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के खिलवाड़ से आक्रोश पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि 5 जनवरी को जो घटना पंजाब में हुई

हैं, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई हैं, वो वहाँ की सरकार की सोची समझी साज़िश थी। इस घटना से देश की जनता में काफ़ी आक्रोश हैं और पूरे विश्व में देश की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी हैं। इसलिए पाँवटा भाजपा ने आज “भारत मोदी जी के साथ हैं” कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर

अभियान चलाया। इसमें स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया व अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह दिखाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हितेंद्र कुमार, नेत्र चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, कृष्णा धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, सरवन कुमार, दिनेश चौधरी, अमर प्रकाश गुप्ता सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।