राजनैतिक- भाजपा युवा मोर्चा के जोश के आगे ठंड बेअसर ddnewsportal.com

राजनैतिक- भाजपा युवा मोर्चा के जोश के आगे ठंड बेअसर ddnewsportal.com

राजनैतिक- भाजपा युवा मोर्चा के जोश के आगे ठंड बेअसर 

सोलन रैली में जाने से पहले शहर में देर रात तक लगाये भाजपा के झंडे, उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने लिया भगवान जगन्नाथ का आशिर्वाद 

भाजयुमो पाँवटा साहिब के युवाओं के जोशशके आगे ठंड भी बेअसर साबित हो रही है। आज सोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने से पूर्व बीती देर रात तक युवा मोर्चा की टीम शहर की सड़कों पर डटी रही। भारी ठंड के बावजूद भी युवाओं में जोश देखने को मिला और वह देर रात तक लोगों के घरों और दुकानों में

भाजपा के जंडे लगाते देखे गये।  इस मौके पर युवा मोर्चा प्रभारी रोहित चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री सुनील चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, कपिल वर्मा, नवीन कुमार, हितेंद्र कुमार और सौरभ चौहान आदि मौजूद रहे। 
उधर, सोलन में पीएम मोदी की रैली में जाने से पूर्व आज सुबह भाजपा पांवटा साहिब के उम्मीदवार सुखराम चौधरी भगवान

जगन्नाथ जी दर्शन किये। उन्होंने इस दौरान सभी प्रदेश वसियों के सुख की कामना की। भगवान हम सब पर अपनी कृपा बनाये रखे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, अनिल सैनी और नरेश खापड़ा मौजूद रहे।