राजनैतिक: अनिंद्र सिंह नाॅटी ने पाँवटा बाजार में मांगा AAP के लिए समर्थन ddnewsportal.com

राजनैतिक: अनिंद्र सिंह नाॅटी ने पाँवटा बाजार में मांगा AAP के लिए समर्थन ddnewsportal.com

राजनैतिक: अनिंद्र सिंह नाॅटी ने पाँवटा बाजार में मांगा AAP के लिए समर्थन 

किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष ने सादगी से दुकानदार-व्यापारी और गणमान्य हस्तियों से की मुलाकात।

आम आदमी पार्टी के किसान विंग प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने अपने साथियों के साथ पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में जाकर आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन मांगा। नॉटी, जो आठ साल से व्यापार मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष भी हैं, ने बेहद सादगी के साथ दुकानदार और व्यापारी साथियों और गणमान्य हस्तियों से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के बहुत कर्मठ और वरिष्ठ चेहरे साथ रहे। इस दौरान सभी ने दिल से दिल मिलते देखे।

कई व्यापारियों का कहना था कि पहली बार कोई उम्मीदवार नॉटी के रूप में शहर के व्यापारी वर्ग को मिला है जिसकी चाहे पृष्ठभूमि ग्रामीण किसान की हो पर रहता तो शहर में है। नॉटी एक तरह से किसानों और व्यापारियों में बराबर लोकप्रिय हैं। जहां आठ साल और खास तौर पर कोरोना काल में उन्हों ने व्यापारी वर्ग की खूब सेवा की, वहीं किसान आंदोलन में भी पांवटा साहिब के किसानों की आवाज शिमला से दिल्ली तक बुलंद की।

पूछे जाने पर अनिंदर सिंह नॉटी ने बताया कि व्यापारी और किसान का बड़ा गहरा और अटूट रिश्ता होता है। अगर किसान खुशहाल है तो व्यापारी दोगुना खुशहाल होगा और वो भाग्यशाली हैं के दोनो का आशीर्वाद उनको भरपूर मिला रहा है। इस मौके पर कई वरिष्ठ लोगों को हाथों हाथ टोपी मफलर पहना कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। बुजुर्गों ने खुल कर दोनो हाथो से नॉटी को आशिर्वाद दिया। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ संगठन मंत्री गुरजीत नंबरदार, परमजीत बंगा, चरणजीत जैलदार, राजिंदर राणा, प्रीतमोहन सिंह, जसविंदर बिलिंग, हरबंस सिंह, अशोक भट्ट, दलमिर गोल्डी, हरीश भोला, देवेंद्र देव, रामचंद्र, अर्जुन बनवेट, गुरनाम गामा, वचित्र सिंह, अनिल सिंह, शोएब सहित बहुत लोग शामिल रहे।