मनीष ठाकुर सहित AAP ने बनाये ये 9 प्रवक्ता ddnewsportal.com

मनीष ठाकुर सहित AAP ने बनाये ये 9 प्रवक्ता ddnewsportal.com

मनीष ठाकुर सहित AAP ने बनाये ये 9 प्रवक्ता 

पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए जारी की पहली सूची, जानें, कहाँ से कौन...

हिमाचल प्रदेश के सभी 68 सीटों टर विधानसभा चुनाव की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए हिमाचल में अपनी पहली प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। आप की इस लिस्ट में 9 प्रवक्ताओं को जगह दी गई है। इसमें पांवटा साहिब से मनीष ठाकुर सहित

शिमला से एसएस जोगटा और गौरव शर्मा, मंडी से मुनीश शर्मा, सिराज मंडी से संतराम, धर्मपुर मंडी से सुरेंद्र बंधु, बिलासपुर से पूर्व डीजीपी ईश्वर देव भंडारी, चंबा से निर्मल पांडे, कांगड़ा धर्मशाला से कल्याण भंडारी शामिल हैं। आप पदाधिकारियों ने सभी प्रदेश प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए आगामी चुनावों में बेहतर समन्वय के लिए उनको निर्देशित किया है। गोर हो कि

पंजाब के बाद आप हिमाचल प्रदेश में अपनी राजनैतिक जमीन तलाश रही है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की मंडी रैली के बाद से पार्टी को प्रदेश मे उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने भाजपा ज्वायन की। और उसके बाद पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्षा सहित कईं महिलाएं बीजेपी में शामिल हुई।