सियासत: प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के साथ मजाक है गेस्ट टीचर भर्ती: डाॅ बिंदल ddnewsportal.com

सियासत: प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के साथ मजाक है गेस्ट टीचर भर्ती: डाॅ बिंदल ddnewsportal.com

सियासत: प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के साथ मजाक है गेस्ट टीचर भर्ती: डाॅ बिंदल 

बीते दिनों हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र के स्कूलों मे शिक्षकों की कमी को पेरा करने के लिए कैबिनेट ने गेस्ट टीचर भर्ती करनने का फैसला लिया। लेकिन यह फैसला विपक्ष यानि भाजपा को रास नही आ रहा है। वह इसे शिक्षित बेरोजगारों के साथ मजाक बता रहे हैं। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, राम कुमार के साथ ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा करने वाली सरकार है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में गैस्ट टीचर लगाने लिया गया फैसला पढ़े-लिखे बेरोजगारों के साथ मजाक है। गैस्ट टीचरों के हरियाणा, दिल्ली व हर जगह आंदोलन चल रहे हैं। 3 घंटे के लिए टीचर स्कूल में जाएगा और पूरा दिन फ्री होगा। राजीव बिंदल ने कहा कि यह नया कल्चर प्रदेश में लाया जा रहा है। जो टीचर 1, 2 या 3 पीरियड लगाएगा। वह अन्य कहीं भी काम करने लायक नहीं रहेगा क्योंकि वह उस स्कूल व काॅलेज के साथ बंधा होगा। इसमें 2 चीजें स्पष्ट हैं। एक यह बेरोजगार के साथ मजाक और दूसरा सरकार ने बैकडोर एंट्री का नया रास्ता निकालने का काम किया है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने रोजगार देने वाले संस्थान बंद कर दिए। कांग्रेस ने बोला था कि 1 लाख युवाओं को नौकरियां पहली कैबिनेट में देंगे और 5 लाख स्वरोजगार के प्रबंध करेंगे।


साथ ही उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार विधानसभा में शोर मचा रही थी कि पूर्व सरकार ने लोन ले लिया। जब इसका खुलासा हुआ तो पता चला कि 50 हजार करोड़ का जो लोन था वह पूर्व में मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह 2017 में छोड़कर गए थे। जब विधानसभा में कहा गया कि पिछली सरकारों ने बहुत लोन ले लिया तो कांग्रेस लोन लेना बंद कर देती। आज फिर 1000 करोड़ का लोन प्रदेश सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि 13 महीने में 14 हजार करोड़ का ऋण वर्तमान प्रदेश सरकार ले चुकी है। लोन भी उस समय लिया गया जब विकास कार्य बंद हो गए। यदि इसी गति से लोन लिया जाता रहा तो 5 वर्षों में 70 हजार करोड़ का लोन वर्तमान सरकार लेने वाली है।