सरिया के दामों में फिर आई भारी गिरावट ddnewsportal.com

सरिया के दामों में फिर आई भारी गिरावट ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

सरिया के दामों में फिर आई भारी गिरावट 

बनायें सपनों का आशियां, सीमेंट के रेट भी घटे, जानियें ताजा रेट...

सपनों का आशियां बनाने वालों के दिए अच्छी खबर आई है। सरिया और सीमेंट के दामों मे भारी गिरावट आई है। तो यह सही समय है कि आप घर बनाने का काम शुरू कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सरिया व सीमेंट के मूल्य कम होने से भवन निर्माण में जुटे लोगों को कुछ राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश में भी सरिया के दाम कम हुए है। बात करें जिला कांगड़ा की तो यहां अलग अलग जगहों पर सीमेंट व सरिया के अलग मूल्य हैं। जिला कांगड़ा में आठ एमएम सरिया का मूल्य 8800 को छू गया था। लेकिन वर्तमान में जसूर में अब यह सरिया 6900 रुपये प्रति क्विटंल मिल रहा है। जबकि धर्मशाला दाड़ी में इस सरिया का मूल्य 7490 रुपये बताया जा रहा है। इसी तरह से बात करें दस एमएम सरिये की तो जसूर में यह सरिया 6780 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है, जबकि धर्मशाला में यह सरिया प्रति क्विंटल 7390 रुपये में मिल रहा है। यह सरिया 8700 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा था। अगर बात करें 12 एमएम सरिये की तो पहले इसके दाम 8800 रुपये को छू गए थे। धर्मशाला में यह सरिया 7150 रुपये प्रति क्विटंल मिल रहा है तो जसूर में इसके दाम 6550 रुपये है। इसी तरह से 16 एमएम सरिया के मूल्य पहले 8800 पहुंच गया था अब यह 6670 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
वहीं बात करें सिरमौर जिला के पांवटा साहिब की तो यहां जय भारत का 8 एमएम का सरिया लगभग 6800 रूपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। वहीं 12 एमएम का सरिया लगभग 6400 रूपये प्रति क्विंटल उपलब्ध है। 

अंबूजा सीमेंट 460 रुपये बोरी, जसूर में अल्ट्राटेक 437-

बताया जा रहा है कि धर्मशाला में अंबूजा सीमेंट वर्तमान में 460 रुपये का मिल रहा है। जसूर में अल्ट्राटेक 437 रुपये में मिल रहा है, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट का पहले मूल्य 455 रुपये प्रति बैग तक जा पहुंचे थे। अगर ओवरआल बात की जाए तो सीमेंट व सरिया के दाम कम होने से आम

आदमी को राहत मिली है। पहले लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिए थे। अब सरिया व सीमेंट के दाम कुछ कम होने से राहत मिली है। हालांकि अलग अलग क्षेत्रों के मूल्यों में हलका तो कहीं पर ज्यादा अंतर पाया जा रहा है। तो यह सही समय है कि आप अपना घर बना लें वरना क्या पता आने वाले समय मे दाम फिर बढ़ जायें।