Paonta Sahib: अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ गुरु गोबिन्द सिंह जी का 357वां प्रकाशोत्सव, अगले तीन दिन रहेंगे ये खास कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ गुरु गोबिन्द सिंह जी का 357वां प्रकाशोत्सव, अगले तीन दिन रहेंगे ये खास कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ गुरु गोबिन्द सिंह जी का 357वां प्रकाशोत्सव, अगले तीन दिन रहेंगे ये खास कार्यक्रम...

सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी का 357वां महान प्रकाश उत्सव आज यानि सोमवार से अखंड पाठ के साथ पांवटा साहिब गुरूद्वारा साहिब मे शुरु हो गया है। सोमवार को सुबह सवा आठ बजे तीन अखण्ड पाठ के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ। पर्व के लिए पड़ोसी राज्यों से संगते आनी शुरु हो गई है। गुरुद्वारा साहिब मे इसी के साथ अन्य कार्यक्रम भी आरंभ होंगे। इस पर्व के लिये पांवटा साहिब मे गुरुद्वारा व शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है।

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार सरदार जोगा सिंह व प्रबंधक सरदार जगीर सिंह ने देश दिनेश को जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी के 357वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर सोमवार से गुरुद्वारे मे कार्यक्रम आरंभ हो गये हैं। सुबह सवा आठ बजे श्रद्वालुओं द्वारा 3 अखण्ड पाठ शुरु किये गया जो भोग के साथ 17 जनवरी बुधवार को सुबह 6 बजे समपन्न होंगे। उन्होने बताया कि पंजाब से बड़ी संख्या मे संगत पांवटा साहिब पंहुच रही है जो गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब समैत गुरुद्वारा श्री कपाल मोचन यमुनानगर मे माथा टेककर सुख समृद्वि की कामना करेगी। उनके ठहराव व लंगर की गुरुद्वारे मे विशेष व्यवस्था की गई है।
                                                       
                          बॉक्स

मंगलवार को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन।

गुरु की नगरी पांवटा साहिब मे सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी के 357वें प्रकटोत्सव के कार्यक्रम सोमवार से आरंभ हो गये है। मंगलवार 16 जनवरी को इसी पर्व के संर्दभ मे शहर मे भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। कीर्तन की अगुवाई गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से पंज प्यारों द्वारा की जाएगी। दोपहर करीब एक बजे गुरुद्वारे से निकलने वाले इस नगर कीर्तन मे हजारों की संख्या मे संगत मौजूद रहेगी। यह नगर कीर्तन बाजार से होते हुए वाई प्वायंट, शमशेरपुर तथा बद्रीपुर पंहुचेगा। वहां से वापिस गुरुद्वारा साहिब मे देर शाम इसका समापन होगा। इस नगर कीर्तन मे पांवटा साहिब के विभिन्न स्कूलों के बच्चे रंगबिरंगी पौशाकों मे बेंड के साथ शामिल होंगे। गतका दल भी कीर्तन मे मौजूद रहकर अनैकों करतब दिखायेंगे।

                         बाॅक्स 

बुधवार रात को सजेगा कवि दरबार।

बुधवार 17 जनवरी को सुबह अमृत संचार होगा। निशान साहब की सेवा सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी। सांय चार बजे तक खुला दीवान सजेगा। जिसमे रागी और ढाडी जत्थे तथा विद्वान सज्जन संगत को निहाल करेंगे। रात साढ़े आठ बजे कवि दरबार सजेगा जिसमे देश विदेश से आ रहे कवि अपनी सुंदर रचनाओं से गुरू की महिमा का बखान करेंगे।