जोंसार बावर: कालसी एकलव्य विद्यालय पंहुचे हाटी समिति के सदस्य, राष्ट्रपति अवार्डी प्रधानाचार्या ने... ddnewsportal.com

जोंसार बावर: कालसी एकलव्य विद्यालय पंहुचे हाटी समिति के सदस्य, राष्ट्रपति अवार्डी प्रधानाचार्या ने... ddnewsportal.com

जोंसार बावर: कालसी एकलव्य विद्यालय पंहुचे हाटी समिति के सदस्य, राष्ट्रपति अवार्डी प्रधानाचार्या ने बताई ये उपलब्धियाँ...

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समिति के सदस्यों ने उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्र जोंसार बावर के कालसी में 'एकलव्य' विद्यालय का भ्रमण किया। विद्यालय की प्रिंसिपल सुधा पेन्योली ने सदस्यों का स्वागत किया और स्वयं पूरे स्कूल का भ्रमण कराते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों के

बारे में भी जानकारी दी। समिति केंद्रीय कार्यकारिणी महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ये जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि यह विद्यालय भारत के एकलव्य विद्यालयों में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और क्रीड़ा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से प्रथम स्थान पर बना हुआ है। हाटी सदस्यों ने भी महसूस किया कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित यहां की प्रधानाचार्य सुधा पेन्योली के नेतृत्व में लगनशील शिक्षकों की मेहनत विद्यालय के

प्रत्येक विभाग में देखने को मिली। क्लास रूम, लाइब्रेरी, ओडिटोरियम, भोजनालय, आवासीय कक्षों, खेल मैदान, सुन्दर म्यूजियम के अलावा सफाई और वृक्षारोपण व्यवस्था और वहां के विद्यार्थियों की योग्यता और अनुशासन देखकर लगा कि एक शिक्षक बच्चों के व्यक्तिव को बनाने और निखारने के साथ समाज में सही बदलाव लाने में कितना बड़ा योगदान दे सकता है। इस विजिट में स्कूल के शिक्षक सुनील सजवाण और दीवान सिंह तोमर का विशेष योगदान मिला।


वहीं, कालसी में एकलव्य विद्यालय का भ्रमण करने के बाद हाटी समिति के सदस्यों ने एक बैठक कर हाटी मुद्दे की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की, जिसमें केंद्रीय हाटी समिति, पाँवटा साहिब तथा विकास नगर हाटी यूनिट के सदस्यों अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, पाँवटा यूनिट अध्यक्ष ओपी चौहान,

गुमान वर्मा, खजान सिंह नेगी, लायक सिंह शास्त्री, शिवानंद शर्मा, जयपाल चौहान, निर्मल कमल, सुनीता नेगी, संध्या चौहान, चैतराम चौहान, डॉ नरेन्द्र, सोहन चौहान, रणसिंह चौहान, पत्रकार संजय कंवर शामिल हुए।