Paonta Sahib: नगर परिषद मैदान में धू-धूकर जले रावण-कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले, दशहरे की रही धूम ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नगर परिषद मैदान में धू-धूकर जले रावण-कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले, दशहरे की रही धूम ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नगर परिषद मैदान में धू-धूकर जले रावण-कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले, दशहरे की रही धूम

पाँवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस पुतले दहन कार्यक्रम मे रावण, मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतले जलाए गए और शानदार आतिशबाजी हुई।

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद द्वारा इस बार करीब 2 लाख रूपये की आतिशबाजियां खरीदी गई। नगर परिषद मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर दशहरे उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी नवीन अग्रवाल सहित एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि व ग्रामीण बैंक के पूर्व निदेशक अरविन्द गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष कटारिया, पार्षद व शहर की हजारों की तादाद मे जनता

मौजूद रही। इस दौरान नवीन अग्रवाल नेे कहा कि विजय दशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हम सभी को अपने अंदर की बुराई को भी खत्म करना चाहिए और अच्छाई के लिए कार्य करना चाहिए। पुतला दहन के बाद उन्होंने श्री राम भगवान का राजतिलक की रस्म निभाई और पूजा अर्चना की। उसके बाद सभी को प्रसाद्व वितरित किया गया। इससे पूर्व देर शाम रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए नगर परिषद मैदान तक भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसी के साथ पिछले 9 दिनों से दून ड्रमाटिक क्लब पांवटा साहिब और राम नाट्य क्लब बद्रीनगर द्वारा मंचित रामलीला का भी विधिवत समापन हुआ। बहरहाल पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान मे विजय
दशमी का पर्व बड़े ही हषौल्लास के साथ मनाया गया।