सुखदेव राजगढ़ आउटसोर्स कर्मचारियों के अध्यक्ष- ddnewsportal.com

सुखदेव राजगढ़ आउटसोर्स कर्मचारियों के अध्यक्ष- ddnewsportal.com

सुखदेव राजगढ़ आउटसोर्स कर्मचारियों के अध्यक्ष

विद्युत मंडल के कर्मियों की बैठक मे हुआ निर्णय, जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा की अध्यक्षता मे बनी कार्यकारिणी।

जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक राजगढ़ में संपन्न हुई। जिसमें सुखदेव को राजगढ़ विद्युत मंडल आउटसोर्स कर्मचारी युनियन का अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश कुमार नारग को उपाध्यक्ष, चाढना से कामेश्वर को महासचिव, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, मुख्य सलाहकार दीपक

चौहान चाढना से बनाया गया है। उपाध्यक्ष सब डिवीजन राजगढ़ से सुशील, नारग से अजय ठाकुर को बनाया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों मे रोहित, धीरज, आदर्श भंडारी, परेश कुमार, विजय, अरुण, अनुराग, विजेंद्र, सुरेंद्र, वीरेंद्र, निखिल, देशराज, राजेश, संजय पाल, सुरेंद्र, ऋषभ, अंजलि, प्रदीप, जितेंद्र, शुभम, कृष्ण दत्त के नाम शामिल है। बैठक के बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने राजगढ़ मंडल के अधिषासी अभियन्ता से भी मुलाकात की और अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। कर्मचारियों ने

कहा कि उन्हें ना तो समय पर वेतन मिल रहा है और ना ही उनका ईपीएफ कट रहा है। एक्सीयन नरेंद्र ठाकुर ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह ठेकेदारों से बात करेंगे कि कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाएं। समय पर ईपीएफ काटा जाए। जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि यदि ठेकेदार कर्मचारियों का इपीएफ और वेतन समय पर नहीं देते तो आउटसोर्स कर्मचारी इसका कड़ा विरोध करेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।