विरोधियों के पास नही सुखराम चौधरी की विकास की कार्यशैली का कोई तोड़- चरणजीत ddnewsportal.com

विरोधियों के पास नही सुखराम चौधरी की विकास की कार्यशैली का कोई तोड़- चरणजीत  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के साथ भाजयुमो पांवटा साहिब अध्यक्ष चरणजीत सिंह (पीछे)

विरोधियों के पास नही सुखराम चौधरी की विकास की कार्यशैली का कोई तोड़

भाजयुमो अध्यक्ष चरणजीत सिंह बोले; विपक्षी राजनैतिक दलों और विरोधियों को हजम नही हो रहा पांवटा साहिब का चंहुमुखी विकास।

ऊर्जा मंत्री की विकास को लेकर सोंच और कार्यशैली का नतीजा है कि आज पांवटा साहिब विधानसभा में इस कदर डवलपमेंट हुई है कि विरोधियों के पास विरोध करने का कोई मुद्दा ही नही है। यह बात भाजयुमो पांवटा साहिब के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कही। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि आज पाँवटा साहिब में भाजपा विरोधी जितनी भी राजनीतिक पार्टियाँ हैं या जितने भी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के विरोधी हैं, उनसे पाँवटा साहिब का विकास पच नहीं रहा हैं। सभी कह रहे हैं कि पाँवटा साहिब में विकास तों बहुत हुआ हैं, परंतु विकास तों निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं। इसका मतलब इनका साफ़ हैं कि ये विकास का मुद्दा ले कर सुखराम चौधरी  का विरोध नही कर

पाएँगे। क्यूँकि वो विकास करवाने के मामले में बाक़ियों से काफ़ी आगे हैं। उन्होंने कहा कि विकास करवाने और जनता से लगातार सम्पर्क में सुखराम चौधरी का इनके पास कोई जवाब या तोड़ नही हैं।
चरणजीत ने कहा कि जरा हमें भी तो बतायें कि जब प्रदेश में पिछली कांग्रेस की सरकार थी तब कितना विकास हुआ? विकास करवाने के लिए मेहनत करनी पड़ती हैं, योजनाये बनवानी पड़ती हैं, उसके लिए लगातार प्रयास करने पड़ते हैं। जो क़ाबिलियत ऊर्जा मंत्री के पास हैं। बाक़ी यें लोगों को बार बार बिजली के कटो के बारे में गुमराह करते हैं  ये भी जानते हैं कि पाँवटा में विद्युत सिस्टम की क्या दयनीय हालत हों गयीं थी  आज विद्युत विभाग में रिकोर्ड स्तर पर कार्य हो रहें हैं। एक विधानसभा में 6-7 सब स्टेशन लगने सम्भव नहीं हैं, लेकिन सुखराम चौधरी ने ये कर के दिखाया है। अब उनको चलाने और शिफ़्टिंग के लिए कट लगाने ज़रूरी हैं। जिससे भविष्य में कोई दिक़्क़त ना आयें। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाये बेशक सुखराम चौधरी की नही हैं, लेकिन उन्ही की सरकार और उनके भी प्रयासों से बनी हुई हैं। सबसे बड़ी बात कैसे उन योजनाओं का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ, जानकारी आम जनमानस तक पहुँचानी हैं, इसमें भी उनका कोई मुक़ाबला नहीं हैं। बाक़ी रही पाँवटा विधानसभा में ऊर्जा मंत्री के द्वारा सामूहिक और व्यक्तिगत कार्यों की, तों आप चिंता ना करें। सम्पूर्ण पाँवटा विधानसभा के चंहुमुखी विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर 2022 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी उतरेगी।