सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे विक्रमादित्य वरना होगा आंदोलन ddnewsportal.com

सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे विक्रमादित्य वरना होगा आंदोलन ddnewsportal.com
फाइल फोटो: शिवानी वर्मा, जिला अध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर।

सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे विक्रमादित्य वरना होगा आंदोलन 

जिला भाजपा महिला मोर्चा शिवानी वर्मा की दो टूक, महिलाओं के लिए मंजूर नहीं ऐसी भाषा।

भाजपा जिला सिरमौर महिला मोर्चा ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पांवटा साहिब में जारी प्रेस बयान में शिवानी वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने बताया कि​ बीते दिनो विक्रमादित्य सिंह द्धारा जो सरेआम महिलाओं के बारे मे अपशब्दों का इस्तेमाल किया है वह सहन योग्य नही है। एक प्रकार से विक्रमादित्य सिंह ने समस्त नारी जाति का अपमान भरे मंच से किया है

जिसकी हम कडे शब्दों मे निन्दा करते है। उन्होंने कहा कि या तो विक्रमादित्य सिंह प्रदेश की सभी महिलाओ से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और या पद से स्तीफा दें दे। अन्यथा गम्भीर परिणाम भुगतने के लिये तैयार रहे। भाजपा महिला मोर्चा इस प्रकार की महिलाओ के प्रति मानसिकता रखने वालों को कतई बर्दाश्त नही करेगा और सडकों पर उतरकर विरोध दर्ज किया जाऐगा। इसके लिए हम आन्दोलन की भूमिका तैयार कर रहे है।