BJP की एक-एक सीट पर होगी गहन मंत्रणा ddnewsportal.com

BJP की एक-एक सीट पर होगी गहन मंत्रणा ddnewsportal.com
फाइल फोटो: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक।

BJP की एक-एक सीट पर होगी गहन मंत्रणा

कोर ग्रुप की बैठक में आज होगा मंथन, कहां मजबूत और कहां कमजोर...

आज भाजपा के मंथन में यह बामने आ जाएगा कि वह प्रदेश के किस विधानसभा सीट पर मजबूत है और किस सीट पर कमजोर। दरअसल, आज हिमाचल प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक है। जिसमें वह एक-एक सीट पर मंत्रणा करेगी कि कहां मजबूत है और कहां कमजोर है। संभावित प्रत्याशियों को लक्षित कर चुनाव

प्रचार की रणनीति बनाई जाएगी। कोर ग्रुप की बैठक में तमाम मुद्दों पर रणनीति बनाएगी। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी प्रदेश भाजपा के नेताओं को चुनाव प्रचार के बारे में कुछ टिप्स दिए हैं। इन पर विचार-मंथन होगा। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक गुरुवार को 11:00 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में बुलाई गई है। यह प्रदेशाध्यक्ष सुरेश

कश्यप की अध्यक्षता में होगी। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए महज दो महीने ही बचे हैं। उससे पहले प्रदेश भाजपा पूरी तरह से पूरे दमखम से चुनावी मोड में आ गई है। इसी क्रम में फटाफट पार्टी के कोर ग्रुप की बैठकें बुलाई जा रही हैं। अगस्त में कोर ग्रुप की यह दूसरी बैठक होगी।