राजनैतिक: सिरमौरी ताल में गरजे सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

राजनैतिक: सिरमौरी ताल में गरजे सुखराम चौधरी  ddnewsportal.com

राजनैतिक: सिरमौरी ताल में गरजे सुखराम चौधरी

बोले; कांग्रेस ने रोक दी थी पाँवटा के विकास की रफ्तार, इस बार बना विकास का रिकार्ड 

सरकार के निवर्तमान ऊर्जा मंत्री और पाँवटा साहिब विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी का प्ओचार अभियान जोर पकड़ चुका है। सुखराम चौधरी पाँवटा साहिब में हुए विकास कार्य की बात लेकर जन जन तक पंहुच रहे हैं और भाजपा के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। बुधवार को सुखराम चौधरी सिरमौरी ताल पंहुचे और लोगों से मिलकर भिजपा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ये भाजपा की ही सरकार है जिसने बुजुर्गों का ध्यान रखते हुए

बुढ़ापा पैंशन की आयु 80 वर्ष से 60 वर्ष की। इससे पाँवटा साहिब के हजारों बुजुर्गों को लाभ मिला। महिलाओं के लिए निगम की बसों में किराया आधा किया। बिजली 125 यूनिट तक फ्री की। इससे पाँवटा साहिब के भी सैंकड़ों परिवारों के बिजली के बिल अब जीरो आ रहे हैं। कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व की सरकार में पाँवटा साहिब का विकास थम गया

था, कोई नया काम नही हुआ। जहॉं से उन्होंने छोड़ा था, इस कार्यकाल में वहीं से शुरू किया। चार-चार बिजली के सब स्टेशन खोले हैं। विद्युत के क्षेत्र में इतना काम किया है कि अब पाँवटा साहिब को अगले 25 वर्ष तक बिजली की समस्या ही नही रहेगी।

इस बार पाॅंवटा साहिब में विकास का रिकार्ड बना है। इस दौरान सुन्दर सिंह, जागीर राम, त्रिशला देवी आदि भी मौजूद रहे। इससे पहले बीती रात को ऊर्जा मंत्री ने भुंगरनी में भी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास के बूते समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः पाँवटा साहिब में कमल खिलाएगी।