HP BJP News: हिमाचल भाजपा के 15.50 लाख सदस्य, देश में दूसरा स्थान, अभियान प्रभारी को मिला सम्मान ddnewsportal.com

HP BJP News: हिमाचल भाजपा के 15.50 लाख सदस्य, देश में दूसरा स्थान, अभियान प्रभारी को मिला सम्मान ddnewsportal.com

HP BJP News: हिमाचल भाजपा के 15.50 लाख सदस्य, देश में दूसरा स्थान, अभियान प्रभारी को मिला सम्मान 

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 15.50 लाख सदस्य बनाये है। भाजपा के सदस्यता अभियान में य। सदस्य बनाये गये है। इस आंकड़े ईए साथ हिमाचल भाजपा ने इतिहास बनाते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है पहले स्थान पर अरूणाचल प्रदेश रहा है। 
सदस्यता अभियान की समाप्ति पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिल्ली मुख्यालय में किया गया। इस बैठक की

अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा हिमाचल प्रदेश को सदस्यता अभियान प्रभारी बिहारी लाल शर्मा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महामंत्री विनोद तावड़े द्वारा सम्मानित किया गया। भाजपा हिमाचल प्रदेश को साधारण सदस्यता अभियान के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।


प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह भाजपा हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमने देवतुलीय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप देश में दूसरे स्थान पर रहते हुए 15.50 लाख सदस्य बना लिए हैं। सदस्यता अभियान संगठन पर्व के अंतर्गत अरुणाचल, हिमाचल, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ने सदस्यता लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि गत दो सितंबर को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।