हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिन्द्र सिंह नौटी हुए आप के ddnewsportal.com

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिन्द्र सिंह नौटी हुए आप के ddnewsportal.com

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिन्द्र सिंह नौटी हुए आप के

दिल्ली में समर्थकों के साथ ज्वाॅयन की पार्टी, भाकियु के भी है प्रदेश अध्यक्ष
 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सचिव और भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी ज्वायन कर ली है। उनके आप में जाने से सिरमौर जिला की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में

शामिल होने सिलसिला जारी है। इसके एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एंव कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अनिंदर सिंह नॉटी तथा नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंदर कौर आदि अपने समर्थकों सहित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी सत्येंद्र जैन की अगवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है तथा लगातार कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।