Baldev Tomar News: मुख्यमंत्री को शोभा नही देती इस तरह की भाषा का प्रयोग करना: बलदेव तोमर ddnewsportal.com

Baldev Tomar News: मुख्यमंत्री को शोभा नही देती इस तरह की भाषा का प्रयोग करना: बलदेव तोमर ddnewsportal.com

Baldev Tomar News: मुख्यमंत्री को शोभा नही देती इस तरह की भाषा का प्रयोग करना: बलदेव तोमर 

लोकसभा चुनाव का असर हिमाचल प्रदेश में भी पूरा पूरा होने लगा है। राजनैतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाने की बयानबाजी शुरू हो गई है। सीएम सुक्खू के बागियों के खिलाफ दिए गए बयान पर भाजपा की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल मात्र अपने भाषणों से जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे हैं। जिस प्रकार की भाषा उन्होंने प्रयोग की है, वह एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती है। उन्होंने 'भुट्टो और कुट्टो' शब्द का प्रयोग किया, जिससे स्पष्ट होता है कि वह माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जैसे बड़े नेताओं के मुख से इस प्रकार की भाषा शोभा नहीं देती है। 


बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री की समाज मे जहर घोलने वाली पालिसी के कारण ही चम्बा में दलित युवक की नृशंस हत्या हुई। उस युवक के 8 टुकड़े कर नाले में फेंक दिया गया परन्तु मुख्यमंत्री व सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी क्योंकि खुद मुख्यमंत्री अराजकता फैला रहे हैं।
प्रदेश भर में एक साल में 500 से ज्यादा हत्याएं, 1000 के लगभग महिलाओं के अनाचार, दुराचार के मामले और 2000 से ज्यादा सिंथेटिक ड्रग के मामले केवल मुख्यमंत्री की इस दादागिरी वाली सोच का नतीजा है।


बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस के माननीय विधायक कांग्रेस के खिलाफ क्यों गए उसका जवाब भी मुख्यमंत्री ने स्वयं दे दिया कि वे विधायकों को कुछ नहीं समझते, उनको जूते की नोक पर रखना चाहते हैं और प्रदेश की जनता को लगातार ठगने का काम कर रहे है। इसी वजह से 43 विधायकों के साथ चली सरकार 34 पर पहुंच गई।  इससे  प्रतीत होता है कि कुर्सी जाने के डर से मुख्यमंत्री बोखला गए है जिस कारण वो ऐसी बयानबाजी कर रहे।