अनिल सैनी महिला मोर्चा तो हितेंद्र कुमार अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी ddnewsportal.com

अनिल सैनी महिला मोर्चा तो हितेंद्र कुमार अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी  ddnewsportal.com

अनिल सैनी महिला मोर्चा तो हितेंद्र कुमार अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी 

मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने मोर्चे सुदृढ करने को की विभिन्न नियुक्तियां, देखें किसे क्या प्रभार मिला

भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब मंडल ने मोर्चा को आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से और मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को मोर्चा के प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें अनिल सैनी जिला उपाध्यक्ष भाजपा को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। हितेंद्र कुमार मंडल महामंत्री को अल्पसंख्यक मोर्चा, राकेश मेहरारलू मंडल महामंत्री को ओबीसी मोर्चा, देवराज चौहान

मंडल महामंत्री को एससी मोर्चा, विनोद चौधरी मंडल सचिव को किसान मोर्चा तथा रोहित चौधरी मंडल मीडिया प्रभारी को युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां मंडल प्रधान अरविंद गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से करते हुए बताया कि उन्हें विश्वास है कि इन नियुक्तियों से मंडल के समस्त मोर्चे सुदृढ़ होंगे, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी अग्रिम भूमिका निभाएंगे।