भाजपा सरकार से लोगों का हुआ मोहभंग- किरनेश ddnewsportal.com

भाजपा सरकार से लोगों का हुआ मोहभंग- किरनेश ddnewsportal.com

भाजपा सरकार से लोगों का हुआ मोहभंग 

पाँवटा के गोजर में जन संपर्क अभियान के दौरान बोले पूर्व विधायक किरनेश जंग, 8 परिवार कांग्रेस में शामिल।

भाजपा सरकार की जन विरोधी नितियों के कारण जनता परेशान है। यही कारण है कि भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो रहा है और लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह बात पाँवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने गोजर मे जन संपर्क अभियान के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब का जनसंपर्क अभियान मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में गोजर पंचायत में चलाया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग विशेष रुप से मौजूद रहे। वहां पहुंचने पर पूर्व विधायक का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वही बीजेपी सरकार की नीतियां और ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली को देखते हुए 8

परिवारों ने बीजेपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। पूर्व विधायक के द्वारा उनको माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि हम पार्टी इस कारण छोड़ रहे हैं की ऊर्जा मंत्री सिर्फ और सिर्फ अपने चहेतों का कार्य करते हैं और उनके व्यवहार में भी अब बदलाव आ गया है। वही अपना संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज ऊर्जा मंत्री सत्ता के नशे में गहरी नींद सोये हुए है। उनको जनता को हो रही समस्या उनकी कोई फिक्र नहीं है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, महंगाई ने गरीब आम आदमी की कमर तोड़ दी है और मंत्री जी अपने ही कार्यक्रम में सोए हुए नजर आते हैं। उनके साथ-साथ उनके अधिकारी भी लोगों की समस्याओं को सुनने की बजाय प्रोग्राम में गहरी नींद का आनंद लेते हैं  पोंटा की जनता ने ऊर्जा मंत्री को एक नया नाम दिया है ऊर्जा कट मंत्री क्योंकि बिजली के इतने ज्यादा कट लग रहे हैं। आम जनमानस का अपने ही घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या अधिक देखकर पूर्व विधायक ने उनका धन्यवाद दिया और उनसे कहा कि अब महिलाओं को उनके अधिकार उनको अगली कुर्सी पर बिठायेगा। आज महिलाएं किसी से कम नहीं है और इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं उन्होंने 5 अगस्त को होने वाली बेरोजगार यात्रा जिसमें शिमला ग्रामीण के विधायक और हिमाचल यूथ कांग्रेस के प्रभारी राजा विक्रमादित्य सिंह की पदयात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोगों में जगरनाथ, केसर सिंह, मुल्क राज, देवेंद्र शर्मा, परशराम, भगवान दास, प्रीतपाल सिंह, गीता राम आदि शामिल

है। इस मौके पर उनके साथ आईवाईसी सचिव यूथ कांग्रेस सिरमौर प्रभारी ऋषभ मैहर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, पोंटा यूथ कांग्रेस प्रभारी शशि, सुंदर सिंह, बलदेव प्रधान, वेद प्रकाश बंसल, हृदयाराम, संतराम, विशाल वालिया, राकेश प्रधान, दर्शन सिंह, गुरदीप सिंह, फिरोज, संदीप प्रधान, पृथ्वी चंद प्रधान, राम किशन, सत्तार मोहम्मद, डॉक्टर गुलाब, गुलाब सिंह, पप्पू , अब्दुल सत्तार, अकरम, शेर सिंह, जमील, सुमेर चंद, विशाल चौधरी, गोपाल सिंह, प्रशांत चौधरी, देवेंद्र, रामराज सोनी, कुलदीप चौधरी, लालचंद, रामकिशन, जसपाल, सुमेर चंद, रामगोपाल, रमेश चंद, चतर सिंह, आस मोहम्मद, इकराम, विमला देवी, भगवंती, धर्मी देवी, निर्जला, नीमा, गुरुदेव कौर, मनजीत कौर, गुरदीप कौर आदि लोग उपस्थित रहे।