Paonta Sahib: पूर्व सरकार में पाँवटा साहिब में हुआ अभूतपूर्व विकास, अब हो रही अनदेखी: हितेंद्र कुमार ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पूर्व सरकार में पाँवटा साहिब में हुआ अभूतपूर्व विकास, अब हो रही अनदेखी: हितेंद्र कुमार  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पूर्व सरकार में पाँवटा साहिब में हुआ अभूतपूर्व विकास, अब हो रही अनदेखी, मंडल प्रधान हितेंद्र कुमार ने वर्तमान सरकार पर साधा निशाना

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार बनी है पाँवटा साहिब की अनदेखी हुई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में कई ऐतिहासिक विकास कार्य हुए, जिससे जनता को सीधा लाभ मिला। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के हित में चलाई गई कई योजनाओं को बंद कर दिया गया है, जिससे पाँवटा साहिब की जनता के साथ अन्याय हुआ है।

उन्होंने पूर्व सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सामाजिक कल्याण में ऐतिहासिक फैसले हुए। वृद्धावस्था पेंशन में बड़ा सुधार हौआ। बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु 80 वर्ष से घटाकर पहले 70 वर्ष और फिर 60 वर्ष कर दी गई थी, जिससे अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिला।
मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना से छूटे परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री सहारा योजना में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब मरीजों को न केवल स्वास्थ्य सेवाएं, बल्कि 3,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि दी गई।
ऊर्जा और जल आपूर्ति में सुधार के तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत,125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी गई। किसानों को सस्ती बिजली 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर केवल 30 पैसे प्रति यूनिट दर से बिजली उपलब्ध कराई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पेयजल सुविधा दी गई।
शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार हुए। नए स्कूल और कक्षाएं, जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (मानपुरा देवड़ा, निहालगढ़, अजौली) में विज्ञान कक्षाएं शुरू की गईं।


टोका नगला, पुरूवाला, जामनीवाला, किल्लौड़ में वाणिज्य कक्षाएं शुरू की गईं। कई माध्यमिक और उच्च विद्यालयों को स्तरोन्नत किया गया। नए राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोले गए। बुनियादी ढांचे का विस्तार किया। 
नए सरकारी कार्यालय, गिरिपार क्षेत्र में सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के कार्यालय खोले गए। लोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय भी खोला गया।
पांवटा साहिब तहसील में मौजूदा पटवार वृत्तों का पुनर्गठन कर 11 नए पटवार वृत्त बनाए गए। दो नए कानूनगो वृत्त और दो नई उप तहसीलें (राजपुर और खोदोंवाला) स्थापित की गईं।

मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने पाँवटा साहिब में विकास योजनाओं को बंद कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार ने पांवटा साहिब क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे, जिससे जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिला। लेकिन वर्तमान सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया, जिससे आम जनता को नुकसान हुआ है। भाजपा ने सरकार से मांग की है कि पूर्व सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाए, ताकि पांवटा साहिब की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।