Paonta Sahib: युवा नेता प्रदीप चौहान ने भाजपा से पूछे 7 सवाल, पढ़ें क्या कहा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: युवा नेता प्रदीप चौहान ने भाजपा से पूछे 7 सवाल, पढ़ें क्या कहा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: युवा नेता प्रदीप चौहान ने भाजपा से पूछे 7 सवाल, पढ़ें क्या कहा...

चुनाव का माहौल है, आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी चरम पर है। भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। चुनाव में यह सब आम बात है। लेकान असल फैसला जनता करती है। इसी बीच पाँवटा साहिब विधानसभा में भी राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ चली है। 
बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की चुनावी सभा हुई तो भाजपा पर तीखे शब्द बाण चलाये। भाजपा भी कहां चुप रहने वाली थी। उसी मंच से कुछ दिन बाद पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल ने पलटवार किया।


अब पाँवटा साहिब के कांग्रेस के युवा नेता व भंगानी कांग्रेस जॉन अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने भाजपा से कुछ सवाल पूछे हैं। 
जारी प्रेस बयान में प्रदीप चौहान ने कहा कि भाजपा के हर बड़े नेता मंच से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। यदि वह मेरे सात सवालों का जवाब दे देंगे तो मुझे लगेगा कि वह काम करते हैं। लेकिन अगर वह झूठ बोलते हैं तो उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होनें पूछा है कि क्या पांवटा साहिब में रेल लाइन आई जो BJP ने वादा किया था, BJP ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, क्या ये वादा पूरा हुआ। भाजपा वाले खुद को बोलते है कि हम गाय को माता मानते है तो जब BJP की ही सरकार है। तो जहां हमारी गाय माता को काटा जाता है
वो आज तक बन्द क्यों नहीं किया गया।
BJP वाले खुद को राम भक्त भी बोलते है तो जब राम मन्दिर पूरा तैयार नहीं हुआ तो उसको पहले क्यों खोला गया। BJP वाले आज तक प्रधानमंत्री से प्रश्न क्यों नहीं पूछ सके कि
जब कोरोना का समय था तो कोई प्रधानमंत्री थाली घण्टी या रात को लाईट बन्द करवाता है यदि ये काम करवाएं तो क्या इससे कोरोना भाग गया। BJP वाले इसका भी जवाब दें जब प्रधानमंत्री अपने घरवालों को छोड़ सकते हैं समय आने पर अपनी पत्नी छोड़ सकते हैं तो जब देश को जरुरत होगी तो क्या गांरटी है कि वो देश को नहीं छोड़ सकते। BJP वाले खुद को मजदूर का किसानों को बताते हैं तो जब किसान इतनी ठंड में बैठते हैं तो उनकी क्यों सुनवाई नहीं की जाती।