ऊर्जा मंत्री ने पाँवटा साहिब विधानसभा में करवाया रिकार्ड विकास: सुभाष चौधरी ddnewsportal.com

ऊर्जा मंत्री ने पाँवटा साहिब विधानसभा में करवाया रिकार्ड विकास: सुभाष चौधरी  ddnewsportal.com

राजनैतिक: कार्यकर्ताओं की टीम है भाजपा की असली ताकत: हितेंद्र कुमार

ऊर्जा मंत्री ने पाँवटा साहिब विधानसभा में करवाया रिकार्ड विकास: सुभाष चौधरी

राज्य कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियाँ।

पाँवटा साहिब में भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी के पक्ष में प्रचार को वर्कर्स की टीम मैदान मैं हैं। नगर परिषद क्षेत्र में जहां चेयरपर्सन निर्मल कौर के साथ बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी वर्मा आदि ने कमान संभाली हुई हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी टीमें घर घर जाकर प्रचार में जुटी हुई है। 
नगर के वार्ड में प्रचार के दौरान बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार ने जहां भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य गिनवायें वहीं कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। सभी जी जान से प्रचार में जुट जाएं और विकास कार्य की जनता को जानकारी दें। इस चुनाव में भाजपा अभूतपूर्व विकास के नाम पर वोट मांग रही है, जिस टर जनता का अच्छा रूझान मिल रहा है। 

वहीं शनिवार को बांगरण में भी भाजपा की एक टीम ने सुखराम चौधरी के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी ने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब में रिकार्ड विकास करवाया है। उन्होंने हर वर्ग की समस्या को जानकर उसे दूर किया है। जितने विकास कार्य इस कार्यकाल में हुए हैं उतने कांग्रेस 20 वर्ष में नही कर पाई। 

वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार ने सुखराम चौधरी को ऊर्जा मंत्री बनाकर पूरे पाँवटा साहिब को मान सम्मान दिया। और सुखराम चौधरी ने भी किसी भी इलाके के विकास में कोई कसर बाकी नही छोड़ी। गिरिपार क्षेत्र को दो-दो उप तहसीलों की सौगात मिली। बिजली, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के सब डिविजन खोले गये। पुलिस थाना खोला गया। बीईईओ कार्यालय सहित विकास की कईं सौगातें दी। इसी तरह पाँवटा साहिब के हर क्षेत्र को विकास में मामले में गति देकर आगे बढ़ाया। ऐसा नेता बार बार नही मिलता। इसलिए हमे इनको ठिर से जीताकर भेजना है ताकि विकास की यह रफ्तार और तेज हो सके। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, प्रधान तारो देवी, प्रधान सुरेश कुमार, मंडल महामंत्री राकेश मेहरालू, रामप्रसाद, धर्म सिंह और सोमनाथ आदि मौजूद रहे।