सुखविंद्र सिंह सुक्खू को घोषित करें सीएम का चेहरा ddnewsportal.com

सुखविंद्र सिंह सुक्खू को घोषित करें सीएम का चेहरा ddnewsportal.com

सुखविंद्र सिंह सुक्खू को घोषित करें सीएम का चेहरा 

पाँवटा साहिब के युवा नेता प्रदीप चौहान ने कांग्रेस हाइकमान को पत्र भेजकर उठाई मांग, लिखा ये... 

हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी है। भाजपा-कांग्रेस-आप सहित अन्य दलों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। भाजपा जहां निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ रही है वहीं कांग्रेस ने सीएम का चेहरा अभी घोषित नहीं किया है। इसी बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता

सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री का चेहरा घोषित करने की पाँवटा साहिब से भी मांग उठने लगी है। यह मांग जिला सिरमौर के मजदूर नेता व भंगानी जोन कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय हाइकमान को पत्र भेजकर की है। 
कांग्रेस हाइकमान को भेजे गये पत्र में युवा नेता ने कहा है कि

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सीएम का चेहरा घोषित करना चाहिए। इससे कांग्रेस को लाभ होगा। क्योंकि प्रदेश की जनता नया चेहरे को सीएम देखना चाहती है। सुक्खू की ईमानदार छवि का भाजपा के पास भी कोई तोड़ नही है। और उनकी प्रदेश में लोकप्रियता भी है। इसलिए वह एक आम कार्यकर्ता के नाते मांग करते हैं कि हम जैसे हजारों कार्यकर्ताओं के मनोभाव को समझते हुए इस पर शीघ्र निर्णय करना चाहिए ताकि कांग्रेस चुनाव में ओर मजबूती के साथ आगे बढ़ सके और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।