पांवटा साहिब युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग ddnewsportal.com

पांवटा साहिब युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग ddnewsportal.com

पांवटा साहिब युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग

प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने हाईकमान की मंजूरी के बाद की कार्रवाई, जानिएं क्या रहे कारण।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने शनिवार को पांवटा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग करने का आदेश दिया। पांवटा युकां अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पिछले दिनों कई सदस्यों

के साथ आप का दामन थामा लिया था। अब युकां प्रदेश अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी पांवटा युकां नेताओं की शीघ्र बैठक करेगी। भंडारी ने कहा कि हाईकमान से मंजूरी के बाद पांवटा युकां कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सिरमौर जिला युकां

अध्यक्ष वीरेंद्र की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसमें प्रदेश महासचिव आलोत चौहान और प्रेम डोगरा को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी युकां नेताओं की बैठक बुलाकर रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद नए अध्यक्ष का चयन होगा। इसके बाद पांवटा की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।