Sirmour: तीन पदाधिकारियों को सिरमौर भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता- ddnewsportal.com

Sirmour: तीन पदाधिकारियों को सिरमौर भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता- ddnewsportal.com

Sirmour: तीन पदाधिकारियों को सिरमौर भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

शिलाई से कुलदीप राणा, रेणुका जी से रूप सिंह और पच्छाद से बलदेव कश्यप को किया पदमुक्त, सुरेन्द्र हिंदुस्तानी को ये जिम्मेवारी..

जिला सिरमौर भाजपा ने तीन पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाया है। जिलाध्यक्ष भाजपा सिरमौर के आदेशानुसार जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला महामंत्री बलदेव कश्यप तथा एससी मोर्चा अध्यक्ष सिरमौर रूप सिंह को पदमुक्त कर दिया है। हालांकि उक्त पदाधिकारियों को पदमुक्त करने का आदेशों में कोई कारण नही बताया है लेकिन यह माना जा रहा है कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर यह कार्रवाई हुई है।


शुक्रवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला महामंत्री बलदेव कश्यप, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह को पद से मुक्त करने के आदेश जारी किए है। कुलदीप राणा शिलाई विधानसभा क्षेत्र, बलदेव कश्यप पच्छाद व रूप सिंह श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते है तथा तीनों पर विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप भी लगे थे तथा शिलाई मंडल की बैठक में हंगामा भी हुआ था तथा शिलाई मंडल ने कुलदीप राणा को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव भी प्रदेश भाजपा को भेजा था। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन अब जिला अध्यक्ष के आदेश के बाद फिर से आने वाले समय में सिरमौर भाजपा में गुटबाजी सामने आने की संभावना बन गई है। 
इसके साथ ही शिलाई गांव के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। इन आदेशों की प्रति जिलाध्यक्ष सिरमौर भाजपा विनय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री हिमाचल प्रदेश सिद्धार्थन को भी प्रेषित की है।